ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

लंबा इंतजार नहीं अब वैष्णोंदेवी दर्शन कर चंद घंटों में करें घर वापसी

ग्वालियर। माता वैष्णो देवी के मंदिर तक की यात्रा को देश के सबसे पवित्र और कठिन तीर्थ यात्राओं में से एक माना जाता है और इसकी वजह यह है माता का दरबार जम्मू-कश्मीर स्थित त्रिकूटा की पहाड़ियों की गुफा में है जहां तक पहुंचने के लिए लगभग 12 किलोमीटर की मुश्किल चढ़ाई करनी पड़ती है। लेकिन यह चढ़ाई करने से पहले आपको पहुंचना होगा माता के दरबार में । ग्वालियर से माता के धाम तक पहुंचने का अब तक एक मात्र जरिया था ट्रेन यात्रा। जो ग्वालियर से कटरा तक पहुंचने में काफी लंबा समय ले लेती थी। लेकिन अब 25 जून से शहर से जम्मू तक फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। इसे एेसे समझिए कि जितना समय आपको ट्रेन से कटरा तक आने जाने में लगता है उतने समय में आप माता के दर्शन कर के वापस अपने शहर में आ सकते हैंं। सुनने में अगर आश्चर्यजनक लग रहा है तो इसे हम क्रम बद्घ तरीके से समझाते हैं।

इस तरह कुछ घंटाें में पूरी करें वैष्णो देवी की यात्रा

– ग्वालियर से जम्मू की फ्लाइट दोपहर 12:55 पर उड़ान भरेगी जो आपको जम्मू एयरपोर्ट पर दोपहर 3 बजे पहुंचा देगी।

– यहां से बाय रोड आप लगभग 2 घंटे में माता के धाम पहुंच जाएंगे।

– यहां से अब आप चाहें तो सीढ़ियों से चढ़ कर माता के दर्शन करने जा सकते हैं, इसके अलावा हेलीकाप्टर से भी आप सांझी छत तक जा सकते हैं।

– अब मंदिर में आराम से घूम फिर कर माता के दर्शन कर सकते हैं। माता का आशीर्वाद लेकर आप वापस नीचे उतर सकते हैं।

-मंदिर से उतने के बाद से लेकर अगले दिन दोपहर 12 बजे तक आप आराम कर सकते हैं या चाहें तो जम्मू घूम सकते हैं।

– 12 बजे कटरा से बाय रोड आप जम्मू एयरपोर्ट जाएं।

– 3 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच कर 3:30 की रिटर्निंग फ्लाइट से आप वापस शहर की ओर उड़ान भर सकते हैं।

– शाम 5 :20 पर आप ग्वालियर आ जाएंगे।

सुविधाओं पर खर्च करें

सुविधा – कीमत(रूपयों में, प्रतिव्यक्ति, एक ओर से)

हैलीकाप्टर – 2100

फ्लाइट – 6338

टैक्सी – 2000

Related Articles

Back to top button