ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

गर्मी में रात में नहाते हैं तो जान लीजिये इसके नुकसान और फायदे

 गर्मियों के सीजन में ज्यादातर लोग दो बार नहाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को रात सोने से पहले नहाना पसंद होता है। दो बार नहाने की पीछे कई तर्क हो सकते हैं। लेकिन रात में नहाने का चलन भारत में गर्मियों दिन में रहता ही है। अगर आप धूल-धूप में रहते हैं, तो रात में नहाने का मन भी करता है। रात में नहाना फायदेमंद होता है या नुकसानदेह ? आइए जानते हैं नहाने को लेकर कुछ खास बातों के बारे में।

शरीर की गंदगी साफ

गर्मी के सीजन में धूल और धूप से त्वचा बेजान होने लगती है। उसे नमी की आवश्यकता होती है। जो लोग फील्ड में काम करते हैं उन्हें गर्मियों के मौसम में अपनी केअर बहुत करना पड़ती है। इसलिए अगर गर्मी के सीजन में आप रात में नहाते हैं तो सारी गंदगी साफ हो जाती है।

नींद अच्छी आती है

शरीर दिनभर की धूल और पसीने की वजह से गंदा हो जाता है। वहीं शरीर में थकान भी बनी रहती है। ऐसी स्थिति में अच्छी नींद ले पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आपको रात नहाकर सोना चाहिए। गर्मियों में रात में नहाने से थकान दूर होती है और अच्छी नींद आती है।

बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

कई शोध में यह बात सामने आयी है कि रात में नहाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से आप कई बीमारियों से बच जाते हैं। वहीं, गर्मियों में शरीर से पसीना निकलता है जिससे गंदगी बढ़ती है। रात में नहाकर पसीने की गंदगी ठीक होती है और किसी स्किन रोग की संभावना कम हो जाती है।

रात में नहाने के नुकसान

रात में नहाने के नुकसान के बारे में ऐसा कोई तथ्य नहीं है। लेकिन अगर आप बीमार नहीं है तो रात में नहा सकते हैं। रात में नहाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। रात में ज्यादा ठंडे पानी से न नहाएं। नहाने का समय देर रात का न हो क्योंकि देर रात नहाने से आप देर से सोते हैं और सुबह जल्दी उठ नहीं पाते हैं। रात में जब भी नहाएं इस बात का जरूर ख्याल रखें कि आप खाना खाने से पहले स्नान कर लें। अगर आप ऑफिस से सीधे कर पहुंचे हैं तो एक दम से नहाने के लिए न जाएं, पहले शरीर के तापमान को सामान्य होने दें उसके बाद ही नहाएं। रात में नहाते वक्त ज्यादा देर तक सिर को गीला न करें।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही

Related Articles

Back to top button