ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीएम ने मैकल रिसार्ट में किया विश्राम पौधारोपण कर पर्यावरण का दिया संदेश

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना कार्यक्रम के बाद रात्रि विश्राम करने के लिए बरगी डैम गए। जहां मप्र पर्यटन निगम के मैकल रिसोर्ट में वे परिवार संग रुके। यह निजी प्रवास था। सुबह उन्होंने नर्मदा दर्शन करने के बाद पौधारोपण किया। इस दौरान लौटते वक्त लाडली बहनों से मिलकर चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित पौधे लगाने के क्रम में बरगी मैकाल रिसॉर्ट परिसर में आम का पौधा रोपण किया।

जन्मदिन पर या विशेष उत्सव के दिन अवश्य पौधे लगाएं

लोग अपने जन्मदिन पर या विशेष उत्सव के दिन अवश्य पौधे लगाएं। पौधे लगाने से एक और जहां हमें शुद्ध हवा मिलती है, वहीं वृक्षों में सैकड़ों पक्षियों व जीवों को आश्रय मिलता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बरगी हेलीपैड में आम जनों से भेंट की। बरगी से आए लोगों से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके समस्याओं के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री से लोगों ने जमीन के पट्टे की मांग की और लाड़ली बहना योजना के संबंध में बात कर उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने इस दौरान बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

बहनों से पूछा कैसा लगा पैसे पाकर, बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मैकल रिसोर्ट से निकले और बरगी हेलीपैड में आम जनों से भेंट की। बरगी से आए लोगों से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके समस्याओं के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री से लोगों ने जमीन के पट्टे की मांग की और लाडली बहना योजना के संबंध में बात कर उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने भी बहनों से योजनाओं के बारे में पूछा। महिलाओं ने एक हजार रुपये की राशि पाकर खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री चौहान ने इस दौरान बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके पश्चात वे ग्राम अधुंआ में भाजपा नेता शिव पटेल के घर शोक संवेदना जाहिर करने पहुंचे। यहां से धनवंतरी नगर में उनके लिए हैलीपेड बनाया गया है जहां से वे सीधे भोपाल के लिए रवाना होगे।

पटेल परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) शिव कुमार पटेल के अंधुआ स्थित निवास पहुंचे। यहां उन्होंने पटेल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। गौरतलब है कि विगत दिनों शिव कुमार पटेल के पुत्र अतुल की उनके साथी अनुराग के साथ तिलवाराघाट में नर्मदा नदी में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई थी। शिव कुमार पटेल के बाद सीएम उनके पड़ोस में ही निवासरत नारायण पटेल के घर भी पहुंचे, जिनके पुत्र अनुराग का भी इसी हादसे में असामयिक निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button