ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

MP News: जंगल से गांव में आया भालूएक मकान में 12 घंटे रहा कैद सात फीट ऊंची दीवार फांदकर भागा

वारासिवनी,बालाघाट। नईदुनिया प्रतिनिधि। बालाघाट जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से जंगल के नदी नाले पूरी तरह से सूख चुके हैं। ऐसे में वन्य प्राणियों को पानी नहीं मिलने से प्यास बुझाने बस्तियों की ओर रूख करना पड़ रहा है। इधर शनिवार को रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम उमरवाड़ा में अलसुबह सवा चार बजे जंगल से एक मादा भालू उम्र करीब 13 वर्ष गांव में घुस गया।भालू को पकड़ने के लिए चार परिक्षेत्र के अलावा सिवनी पेंच की टीम पहुंची।उसके बाद भी पकड़ में नहीं आया और भालू 12 घंटे एक मकान में कैद रहने के बाद वन अमले को चकमा देकर सात फीट से अधिक ऊंचाई वाली दीवार फांदकर जंगल की ओर भाग गया।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम उमरवाड़ा से खड़गपुर का जंगल लगा हुआ है और ये पूरे जंगल रमरमा,सिलेझरी,बोटेझरी, सोनेवानी के अलावा सिवनी पेंच से जुड़े होने के चलते बहुतायात वन्यप्राणी आ गए हैं,जो विचरण करते हुए कई बार बस्तियों व खेतों में तक आ जाते हैं। शनिवार की अलसुबह करीब चार बजे गांव में विचरण करता हुआ एक मादा भालू देखा गया। जिससे देखने के बाद पूरे गांव में इस बात की खबर फैल गई और धीरे-धीरे ग्रामीण एकजुट होने लगे।बताया जा रहा है कि विजय पिता दशरथ राहंगडाले को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है,जो अपने कच्चे मकान को तोड़ रहे थे उस मकान में भालू सुबह लगभग पांच बजे घुस गया।इससे मकान के लोग घबराकर बाहर आ गए और दरवाजे को बंद कर दिया।जिस पर उक्त ग्रामीण ने दरवाजा की कुंदी बाहर से लगाकर इसकी सूचना ग्रामीणों व वन विभाग को दी गई।

पिंजरा लेकर पहुंचा था वन अमला

एक मकान में भालू के कैद होने की जानकारी मिलते ही वारासिवनी,खैरलांजी,कटंगी,बालाघाट वन परिक्षेत्र का अमला मौके पर पिंजरा लेकर पहुंचा है।यहां बचाव दल द्वारा मकान के अंदर घुसे भालू को पिंजरे में पकड़ने का लगातार प्रयास किया गया,लेकिन सुबह से मकान के अंदर रहे भालू का दोपहर तक रेस्क्यू नहीं कर पाए।हालांकि पुलिस भी लगातार मौके पर तैनात होकर भीड़ को हटाते रही।पर भालू ने चकमा देकर सात फीट से अधिक ऊंची की दीवार से छलांग लगाकर बाहर निकल गया।जिसे वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से जंगल की ओर भिजवा दिया।

ये लोग हुए घायल

जानकारी के अनुसार धनलाल पिता नरबद राणा 52 वर्ष जो की अपने मकान का दरवाजा बंद कर रहा था,जिस पर भालू ने हमला करके घायल कर दिया।घायल को वन विभाग की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपायली में भर्ती किया गया,जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि घायल का उपचार करवाने वन विभाग की तरफ से मदद की जाएगी।इसके अलावा भालू ने एक बकरी को भी घायल किया है।

मुख्य बिंदु –

– गांव से 200 मीटर दूरी पर हैं जंगल।

– सवा सात बजे तक खैरलांजी, वारासिवनी, कटंगी, बालाघाट की टीम पहुंची थी।

– भालू ने आधा घंटे तक पहले गांव में किया विचरण।

– अलसुबह साढ़े चार बजे से लेकर शाम चार बजे तक एक कच्चे मकान में कैद रहा भालू।

– तीन बजे एक बार पिंजरा में घुसा था भालू।

– दूसरी बार सवा तीन बजे पिंजरे में थोड़ा घुसा।

– सिवनी पेंच से एक विशेषज्ञ, एक परिक्षेत्र अधिकारी आए थे।

– खैरलांजी,वारासिवनी,कटंगी,बालाघाट सहित सिवनी पेंच के करीब 30 से अधिक अमला रहा मौजूद।

– सुरक्षा के लिहाज से रामपायली थाना से आधा दर्जन पुलिस सुबह से शाम तक रही तैनात।

– एक दिन पूर्व गांव में घुसा था चीतल।

डीएफओ का यह कहना है

जंगल से भटककर ग्राम उमरवाड़ा में एक भालू घुस गया था। भालू एक व्यक्ति के कच्चे मकान में कैद था,जिसको पकड़ने के लिए बालाघाट, खैरलांजी, कटंगी, वारासिवनी पिंजरा लेकर मौके पर था। साथ ही सिवनी पेंच से विशेषज्ञों की टीम आई थी।हालांकि भालू कच्चे मकान की दीवार कूदकर जंगल तरफ चला गया।भालू के हमले से एक व्यक्ति व एक मवेशी घायल हुआ है।

Related Articles

Back to top button