ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीएम के आगमन के आधे घंटे पूर्व मार्गों को किया जाएगा डायवर्ट

 जबलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शनिवार नगर आगमन हो रहा है। इस दौरान डुमना एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पूरी रिहर्सल की। पूरा का पूरा कारकेड सड़कों पर दौड़ा। इसके बाद एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों और जवानों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आगमन पर शनिवार को जहां कई मार्गो में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, वहीं कई मार्ग डायवर्ट रहेंगे। सीएम के आगमन के आधे घंटे पूर्व उन मार्गों को डायवर्ट कर दिया जाएगा, जहां से सीएम का कारकेड निकलेगा।

…तो यहां से मिलेगा प्रवेश

कार्यक्रम के दौरान यादगार चौक, एम्पायर तिराहा, पेंटीनाका चौक, समन्वय चौक से किसी भी प्रकार के वाहन गैरिसन ग्राउण्ड सृजन चौक की ओर नहीं जा सकेंगे। कार्यक्रम दौरान कैरब्ज तिराहा, मण्डला क्रासिंग, गन चौक, बिरमानी पेट्रोल पंप चौक, सदर बाजार, रिज रोड से समस्त प्रकार के बड़े या मध्यम वाहनों का कार्यक्रम स्थल गैरिसन ग्राउण्ड की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा। मंंडला से आने वाली बसे एकता मार्केट वायपास से डायर्वट होकर अंधमूक होते हुए दीनदयाल बस स्टैड पहुंचेंगी।

यह रहेगी पार्किंग

नर्मदा क्लब, सृजन चौक के पास आइजी ग्राउंड, पेंटीनाका साइड आइजी ग्राउंड, आरसीएम ग्राउंड, मुर्गी मैदान, वेटनरी कॉलेज और सेन्ट थॉमस स्कूल में वाहनों की पार्किंग की जाएगी। वहीं वीवीआइपी और वीआइपी पार्किंग सृजन चौक से यादगार चौक तक पार्क होंगे।

Related Articles

Back to top button