ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बालमपुर गांव में मिट्टी धंसकने से 06 महिलाएं दबीं दो की मौत

भोपाल। सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में स्‍थित बालमपुर गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तालाब किनारे मिट्टी धंसकने से छह महिलाएं मलबे में दब गईं। इस हादसे में एक नाबालिग समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं चार को ग्रामीणों और बचाव दल की टीम द्वारा बचा लिया गया। बालमपुर गांव में पीली मिट्टी की खदाने हैं। ये महिलाएं घर पोतने के लिए पीली मिट्टी खोदने पहुंची थीं, तभी उनके साथ ये हादसा हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और इन महिलाओं को मिट्टी से बाहर निकाला। इनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि अस्‍पताल ले जाते समय एक और ने दम तोड़ दिया। बाकी चार महिलाओं को बचा लिया गया है। मृतकों के नाम पिंकी आदिवासी (17) और फिरोजा बी (47) बताए जा रहे हैं। इनकी मौत से बालमपुर गांव में मातम का माहौल है

Related Articles

Back to top button