ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एसपी शिवपुरी के घर पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री बंगले पर उमड़ी भीड़

शिवपुरी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री शनिवार सुबह अचानक से शिवपुरी में एसपी के बंगले पर पहुंच गए। कुछ समय उन्होंने एसपी के बंगले पर बिताया और फिर वे छतरपुर के लिए रवाना हो गए। जैसे लोगों को खबर मिली कि वैसे ही वे एसपी बंगले के पास एकत्रित हो गए। इन लोगों को संभालने के लिए पुलिस को हल्की मशक्कत भी करनी पड़ी।

गुजरात से लौट रहे थे धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री पिछले कुछ दिनों से गुजरात प्रवास पर थे। बताया जाता है कि वे गुजरात से वापस छतरपुर लौटते समय शिवपुरी से शनिवार सुबह गुजरे। इस दौरान वे शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया के बंगले पर पहुंच गए। कुछ समय उन्होंने बंगले पर बिताया और इसके बाद वे छतरपुर के लिए रवाना हो गए। अचानक धीरेंद्र शास्त्री के आने से एसपी भी आश्चर्यचकित रह गए। हालांकि अशोक नगर में एसपी रहने के दौरान एसपी रघुवंश सिंह कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के संपर्क में आए थे। तभी से धीरेंद्र शास्त्री उन्हें जानते हैं। ऐसे में गुजरात से लौटते समय वे उनके घर पर पहुंच गए।

कोई ले रहा था सेल्फी तो कोई पैर छूने की कोशिश में

धीरेंद्र शास्त्री के एसपी बंगले पर पहुंचने की खबर मिलते ही शिवपुरी के सैकड़ों लोग एसपी बंगले पर एकत्रित हो गए। जैसे धीरेंद्र शास्त्री बंगले से निकले तो कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था तो कोई प्रणाम करना चाहता था। हालांकि धीरेंद्र शास्त्री अपनी कार से उतरे और भक्तों से मिले भी। लेकिन इस दौरान पुलिस को लोगों की भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Related Articles

Back to top button