ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

खंडवा में दोस्त के जन्मदिन का केक कटवाने से पहले युवक हुआ हादसे का शिकार

खंडवा। खंडवा जिले सिंगोट के निकट ग्राम रामपुरा में शुक्रवार रात ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर में बाइक सवार चार दोस्तों में एक की मौत और तीन घायल हो गए। इनमें रोहित का जन्मदिन था। वह अपने तीनों दोस्तों के साथ केक लेने खंडवा आया था। यहां से लौटते समय रात करीब दस बजे गांव के समीप ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें 19 वर्षीय आनंद रामसिंह गोले ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

पिता की भी हो चुकी है दुर्घटना में मौत

वहीं तीन अन्य साथियों में बर्थडे बाय 18 वर्षीय रोहित पुत्र चिंताराम, 22 वर्षीय राहुल पुत्र दिलिप, 27 वर्षीय रविंद्र पुत्र हौसीलाल को भी चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना में आनंद गोले की मौत हो जाने से दोस्त के जन्मदिन पर केक कटवाने की इच्छा पूरी नहीं हो सकी। मृतक आनंद परिवार में इकलौता था। करीब छह माह पहले पिता रामसिंह गोले की भी दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पिता की मौत संदेहास्पद परिस्थियों में होने पर स्वजनों ने हत्या की आंशका व्यक्त कर जांच की मांग की थी।

आनंद फोटोग्राफी भी करता था

पिपलोद थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा और परिवार में घटना को लेकर माहौल गमगीन है। घायल युवक ने बताया कि रामपुरा जाने के दौरान लछोरा ने अपने गांव की तरफ मुड़ने पर सामने से अचानक ट्रैक्टर आने से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर सोयाबीन लेकर गरण गांव से पिपलोद जा रहा था। बाइक आनंद चला रहा था। वह फोटोग्राफी भी करता था।

रात के अंधेरे में अंधे मोड पर ट्रैक्टर की लाइट आंखों पर ऐसी पड़ी कि कुछ समझ नहीं पाए। ट्रैक्टर के अगले पहिये से टकराकर रोड पर गिर गएए पीछे बैठे आनंद को सिर में गंभीर चोंट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीलक्स बाइक रवींद्र की थी, जो कि खुद ही ड्राइव कर रहा था। घायल रवींद्र, रोहित और राहुल को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक आनंद का शव पोस्टमार्टम उपरांत परिवार को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button