ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

फोर्ट बैजाताल और तिघरा यहां महिला पुलिसकर्मी करेंगी गश्त

 ग्वालियर। गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, इसके चलते शाम होते ही लोग अपने बच्चों के साथ शहर के अलग-अलग स्पाट पर घूमने निकलते हैं। शहर के तीन ऐसे स्पाट हैं, जहां शाम को सबसे ज्यादा भीड़ हो रही है। यहां महिला अपने बच्चों के साथ आ रही हैं, साथ ही दो स्पाट ऐसे हैं, जहां ईवनिंग वाक के लिए शाम को वुमंन के ग्रुप पहुंचते हैं। यहां मनचलों को रोकने के लिए अब महिला पुलिसकर्मी गश्त करेंगी, इतना ही नहीं निर्भया मोबाइल से यहां पेट्रोलिंग होगी। जिन स्पाट पर यह व्यवस्था की जा रही है, उसमें फोर्ट, बैजाताल से जल विहार और तिघरा शामिल हैं।

फोर्ट पर स्टंटबाज परेशानी, लगेगा पुलिस का प्वाइंट

फोर्ट पर गर्मी में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। यहां शाम को ईवनिंग वाक करने आसपास के लोग पहुंचते हैं। इसमें महिलाएं भी शामिल होती हैं। शाम को पर्यटकों की भी भीड़ पहुंचती है। पर्यटक किला, गुरुद्वारा घूमने जाते हैं। शाम को यहां स्टंटबाज अपनी बाइक से स्टंट करते हैं। यह लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस के पास पहुंच भी गई है। इसके चलते यहां सुरक्षा व्यवस्था लगाई जा रही है।

बैजाताल से जलविहार

गर्मियों में बैजाताल से जलविहार के बीच शाम को पिकनिक स्पाट बन जाता है। यहां फैमिली और यूथ पहुंचता है। बैजाताल से जलविहार के बीच ईवनिंग वाक करने के लिए भी लोग आते हैं। यहां चौपाटी पर रात तक भीड़ लगी रहती है। इसके चलते यहां महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएंगी। रात में यहां पड़ाव और इंदरगंज थाने का प्वाइंट लगेगा। चौपाटी पर ट्रैफिक प्वाइंट भी लगाया जा रहा है।

तिघरा

अब बारिश का मौसम शुरू होने जा रहा है। बारिश शुरू होते ही तिघरा पर भीड़ बढ़ती है। यहां अवैध उगाही जैसी शिकायतें हर बार सामने आती है, इसके चलते पहले से ही पुलिस प्लानिंग कर रही है। यहां महिला पुलिसकर्मी के साथ तिघरा थाने के प्वाइंट भी लगाये जाएंगे। एक महिला एसआइ और महिला एसआइ के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मी भी यहां तैनात रहेंगी।

शहर के ऐसे स्पाट जहां पर्यटकों की भीड़ रहती है, वहां सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए जा रहे हैं। यहां वुमन सेफ्टी पर हमारा फोकस है। इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही निर्भया मोबाइल भी पेट्रोलिंग करेगी। ऐसे तीन स्पाट हैं, जहां इस तरह की प्लानिंग की गई है। यहां थानों के प्वाइंट भी तैनात रहेंगे।

डी.श्रीनिवास वर्मा एडीजी, ग्वालियर जोन

Related Articles

Back to top button