ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

राहु के मीन राशि में गोचर से इन राशियों को बदलेगा भाग्य हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

मायावी छाया ग्रह राहु एक प्रकार से क्रूर ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में राहु ग्रह शुभ स्थिति में विराजमान रहता है तो जातक उन्नति करता है। करिअर में ऊंचाईयों को छूता है। राजनीति में सफलता हासिल करता है। राहु ग्रह 30 अक्टूबर 2023 से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। राहु के गोचर से इन 3 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइये जानते हैं ये भाग्यशाली राशि कौन सी हैं।

वृषभ

राहु ग्रह का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होता है। राहु आपकी कुंडली के आय भाव में भ्रमण करेंगे। इस समय काल में आपकी आय में अच्छा इजाफा होगा। यात्रा के योग बनेंगे। इस समय काल में शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धन कमा सकते हैं। आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं राहु का यह गोचर आपके करियर और आर्थिक स्थिति के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की भी प्राप्ति हो सकती है।

कर्क

राहु ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए भी अनुकूल रहने वाला है। आपके राशि के नवम भाव में राहु ग्रह गोचर करेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। विदेश जाने के योग बनेंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक तौर पर सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इस समय आप वाहन और कोई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।

तुला

राहु ग्रह के गोचर से तुला राशि के जातकों को लाभ होगा। आपकी कुंडली के छठवें भाव में राहु गोचर करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर और प्रमोशन हो सकता है। राजनीति में सफलता मिलेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button