ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

करवट ले रहा मौसम येलो अलर्ट 24 घंटे में वर्षा की चेतावनी

 जबलपुर। गुरुवार को मौसम फिर करवट लेगा और नौ जून से तेज हवा के बीच गरज-चमक के साथ जबलपुर सहित संभाग के जिलों में हल्की वर्षा की आशंका है। दो दिनों तक गर्मी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम राजस्थान और आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसी तरह दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे लगे क्षेत्र की हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक अन्य नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इन मौसम प्रणालियों के असर से वर्षा के आसार बन रहे हैं। नौ जून को वर्षा के आसार बन रहे हैं।

एक सप्ताह से जबलपुर का तापमान 40 डिग्री के आसपास

एक सप्ताह से जबलपुर का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अचानक बदले मौसम को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है की मध्यप्रदेश में प्री मानसून जल्द ही दस्तक देगा। मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी करते हुए जबलपुर समेत आसपास के शहरों में 24 घंटे के दौरान बारिश की आशंका जताई है।

2 से 3 दिनों के भीतर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी

आसमान में बादल छाए जाने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहा । आने वाले 2 से 3 दिनों के भीतर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दोपहर बाद अचानक राहत भरे बादल आसमान पर छाने लगे जिससे धूप का असर कम हो गया।

Related Articles

Back to top button