ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मोटरसाइकिल से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौत

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र के झलवारा गांव निवासी एक युवक को रात को घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

काम करने के बाद घर लौट रहा था

एनकेजे के झलवारा निवासी कार्तिक कोल पिता सोनेलाल कोल 22 वर्ष बुधवार की शाम को किसी काम से मोटरसाइकिल से हिरवारा गांव गया था। रात को वह काम करने के बाद घर लौट रहा था। झलवारा मार्ग पर गांव के पास ही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

ग्रामीणों ने दी स्वजनों को सूचना

ग्रामीणों ने स्वजनों को मामले की जानकारी देकर कार्तिक को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया था। एनकेजे पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लिया और गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया। मर्ग कायम कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button