ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तीन बच्चों की मां ने कीटनाशक पी लिया उपचार के दौरान हुई मौत

खरगोन। जिले के बादलपुरा गांव में तीन बच्चों की मां ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पी लिया। जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

बेहोशी की हालत में अस्‍पताल लाए

अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कसरावद थाना क्षेत्र के ग्राम बादलपुरा निवासी गिरजा पत्नी संजय को मंगलवार देररात बेहोशी की हालत में स्वजन जिला अस्पताल लाए थे।

उपचार के दौरान तोड़ दिया दम

स्वजन का कहना था कि उसने कीटनाशक पी लिया है। महिला ने उपचार के दौरान रात में ही दम तोड़ दिया, बुधवार सुबह पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

मृतिका के पति संजय ने बताया कि वह पत्नी गिरजा और तीन बच्चों के साथ गांव से करीब तीन किमी दूर खेत में बने मकान में रहता है। मंगलवार रात करीब 9.30 गिरजा ने घर पर ही कीटनाशक पी लिया।

उसकी तबीयत बिगडऩे पर उसने कीटनाशक पीने की जानकारी दी जिसके बाद उसे अस्पताल लाए। संजय ने बताया उसे नहीं पता किस कारण गिरजा ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की है।

Related Articles

Back to top button