ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कूनो से 19 दिनों से बाहर आशा चीता माधव नेशनल पार्क से भी निकलकर यूपी सीमा की ओर पहुंची

 शिवपुरी। श्योपुर के कूनो से 19 मई को बाहर निकली मादा चीता आशा ने अब शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क से भी निकलकर उत्तरप्रदेश की ललितपुर सीमा की ओर रुख कर लिया है। मंगलवार को लोकेशन शिवपुरी के खनियाधाना के पास जैराघाटी के जंगल में मिली। यहां आशा ने शिकार भी किया।

जैराघाटी से वह ललितपुर की ओर जा सकती है। ऐसे में अधिकारियों की चिंता भी बढ़ने लगी है क्योंकि आशा कूनो से लगभग 150 किमी दूर आ चुकी है, यदि उसने दूसरे राज्य की सीमा में प्रवेश किया तो उसे वापस लाना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जैराघाटी की ओर घना जंगल है और यह जंगली जानवरों के लिए अनुकूल है। आगे वह अशोकनगर या चंदेरी की ओर जा सकती है। यदि वह उत्तरप्रदेश की सीमा की ओर बढ़ती है तो बीच में बेतवा नदी रास्ते में बाधक बन सकती है।

आशा 25 मई को शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र में पहुंच गई थी और यहां से होते हुए वह माधव राष्ट्रीय उद्यान में पहुंची। लगातार आगे बढ़ने से अब एक-दो दिन में शिवपुरी की सीमा से भी बाहर निकल जाएगी। ऐसे में अब अधिकारी उसे ट्रेंक्युलाइज कर वापस ले जा सकते हैं क्योंकि उसका स्वत: वापस लौटना मुश्किल है।

आशा के पहले चीता पवन शिवपुरी की सीमा में आया था, जब उसके रहवासी क्षेत्र और उत्तरप्रदेश की सीमा की ओर जाने की संभावना बढ़ी थी तो अमोला क्षेत्र में रसोई गांव के पास ट्रेंक्युलाइज कर वापस ले जाया गया था।

सीसीएफ सिंह परियोजना उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि अभी आशा को वापस ले जाने के बारे में निर्णय नहीं हुआ है। खनियाधाना क्षेत्र में भी वह जंगल में ही है तो चिंता की बात नहीं है। ट्रैकिंग टीम लगातार आशा के मूवमेंट पर नजर रखे हुए है।

Related Articles

Back to top button