ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अब बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने भगवान शंकर को बताया आदिवासी वीडियो वायरल

 सिवनी। जिले के बरघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने अब भगवान शिव शंकर को आदि‍वासी बता दिया है। उनके इस बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो बरघाट विधानसभा के सेलुवाकला घाट (बम्होडी के पास) में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापित के कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है।

हनुमानजी को भी बता चुके हैं आदिवासी

बता दें कि यह कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया था। इसके पहले बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया हनुमानजी को भी आदिवासी बता चुके हैं। बरघाट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक अर्जुन सिंह ककोड़िया ने अपने भाषण के दौरान कहा है कि समुद्र मंथन से जो जहर निकला था, उसे किसी और ने नहीं एक आदि‍वासी ने पिया था वह थे शंकर भगवान। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो अमृत निकला था, उसे होशियार लोग पी गए थे।

Related Articles

Back to top button