ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा

आसमान में बादलों की आवाजाही के चलते सोमवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि पारा अभी भी औसत और 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना हुआ है। इसके कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ रहा है, लेकिन अब उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी से बचने के लिए लोगों को एसी-कूलर का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज से जम्मू-कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

इस कमजोर विक्षोभ के चलते तेज गर्मी नहीं पड़ेगी। हालांकि तापमान में वृद्धि जरूरी होगी। पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शहर में सोमवार की सुबह से सूरज के तेवर तल्ख रहे। सूरज की तपिश ने लोगों को पसीना छुड़ा दिया। गर्मी से बचने के लिए लोग कई जतन करते नजर आए। शाम को बादल छा गए, लेकिन वर्षा नहीं हुई। हालांकि बादलों की आवाजाही के चलते पारे में ज्यादा उछाल नहीं आया। सोमवार को अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले 0.7 डिसे की मामूली वृद्धि के साथ 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3.1 डिसे कम है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 2.2 डिसे की गिरावट के साथ 24.7 डिसे दर्ज किया गया, जो औसत से 3.6 डिसे कम है।

मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी से लोगों का सामना होगा। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। फिलहाल पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इसके बाद इसके 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि 15 से 20 जून के बीच में मानसून भी ग्वालियर-चंबल संभाग में दस्तक दे देगा।

Related Articles

Back to top button