मुख्य समाचार
शिवपुरी में बस पलटी, हादसे में 40 बच्चे घायल, 2 की मौत।
शिवपुरी में सोमवार सुबह करीब 5 बजे ट्रक की टक्कर से छात्र-छात्राओं से भरी बस पलट गई। हादसे में ड्राइवर और एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टायर फटने के कारण बेकाबू हुए ट्रक बस से टकरा गया। घटना की जानकारी डायल हैंड्रेड को मिली तो तत्काल पायलेट दीपेश यादव आरक्षक मोनू वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे, साथ ही देहात थाना प्रभारी और शिवपुरी एसपी भी मौके पर पहुंचे घटना देहात थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी गांव के पास फोरलेन हाईवे की है। जहां बस में करीब 40 बच्चे, 10 टीचर और स्टाफ सवार था।


