ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मरही माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा दो की मौत

करगीरोड -कोटा । कोटा ब्लाक के भनवारटंक स्थित मरही माता के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे पिकअप पलटने से एक बच्ची व एक महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा से प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया।

घटना रविवार की शाम की है जानकारी के अनुसार लोरमी के ग्राम सारधा, पसवारा से 35 श्रद्धालुओं का जत्था पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10 एवी 8388 में भनवारटंक स्थित मरही माता के दर्शन करने गए थे।

देर शाम वे मरही माता का दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर ग्राम सलका नवागांव मुख्य मार्ग पर पलट गया।

हादसे में रेशमी उर्फ कामना यादव (7)पिता राजू यादव निवासी गंगापुर थाना पंडरिया व दूवासिया यादव (35) पति महेश यादव निवासी ग्राम शारदा थाना लोरमी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई l वहीं 15-20 श्रद्धालुओं को गंभीर चोट आई।

घटना की जानकारी मिलते ही कोटा थाना प्रभारी उत्तम साहू अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को वाहनों की व्यवस्था कर स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा से प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया। वहीं हादसे में पिकअप चालक को सामान्य चोटे आई है।

Related Articles

Back to top button