ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

निगमायुक्त ने पुतलीघर बस स्टैंड सहित निर्माणाधीन दुकानों का किया निरीक्षण

भोपाल। शहर में नगर निगम द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और उनका लाभ लोगों को दिया जाए।इसके लिए निगमायुक्त केवीएस चौधरी ने अधिकारियों और काम करने वाले ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं। निगमायुक्त ने नादरा बस स्टैंड, पुतली घर बस स्टैंड, भौंरी आदि क्षेत्रों में बनाए जा रहे व्यवसायिक कांप्लेक्सों एवं दुकानों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रचलित कार्याें को जल्द पूरा किया जाए। वहीं सैफिया कालेज रोड स्थित नाला निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करते हुए उसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उनके साथ अपर आयुक्त शश्वत सिंह मीना, मुख्य अभियंता पीके जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। नगर निगम द्वारा नादरा बस स्टैंड में निर्मित जी टू कांप्लेक्स, पुतलीघर बस स्टैंड पर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।

निगमायुक्त ने इनमें किए गए कार्य को देखा और कहा कि जल्द से जल्द फीनिशिंग का कार्य किया जाए। साथ ही दुकानों का आकार एवं मूल्य पेंट से लिखवाकर प्रदर्शित किया जाए।वहीं निर्माण,कार्याें की धीमी गति पर निगमायुक्त ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई है।वहीं भौंरी में निर्मित दुकानों का अवलोकन भी किया।

नहीं बना नाला तो होगी दिक्कत

सैफिया कालेज रोड स्थित नाले पर स्लेब डालने का कार्य किया जा रहा है यदि यह नाला वर्षा से पहले नहीं बना तो आगामी दिनों में होने वाली वर्षा के दौरान लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस नाले के

निर्माण को भी देखने निगमायुक्त पहुंचे और सैफिया कालेज से भोपाल टाकीज की और जाने वाले मार्ग पर स्थित पुराने नाले को भी बड़े नाले से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button