ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एक ही वेबसाइट से बुक कर किए जा सकेंगे देशभर के पार्कों के लिए टिकट

 भोपाल। मध्य प्रदेश का कान्हा, पेंच, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व हो या फिर उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक का कोई संरक्षित क्षेत्र, इनके टिकट बुक कराने के लिए पर्यटकों को अलग-अलग वेबसाइटों पर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

तैयार हो रही है वेबसाइट

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) देश के सभी संरक्षित क्षेत्रों में सफारी और पर्यटन के लिए एकीकृत बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वेबसाइट बनवा रहा है। यह अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है। हाल ही में भोपाल में आयोजित एनटीसीए की बैठक में इस पर सहमति बनी है।

ऐसे बुक किए जा सकेंगे टिकट

मध्य प्रदेश में टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए पर्यटक एमपी आनलाइन और पर्यटन विभाग की वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं। जबकि दूसरे राज्य के संरक्षित क्षेत्र की सैर के लिए संबंधित पार्क की वेबसाइट पर जाना पड़ता है। एनटीसीए की बैठक में इस पर मंथन हुआ।

पर्यटकों को होगी सुविधा

विशेषज्ञों ने कहा कि अलग-अलग पार्क की वेबसाइट खोलने और टिकट बुक कराने की प्रक्रिया में पर्यटक परेशान होते हैं। वे आसानी के लिए दूसरे विकल्प तलाशने लगते हैं। पर्यटकों की सहजता के लिए देशभर के संरक्षित क्षेत्रों के टिकट बुक करने के लिए एकीकृत वेबसाइट पर सहमति बनाई गई।

सभी टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क रहेंगे

एनटीसीए की प्रस्तावित वेबसाइट में देश के सभी टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क रहेंगे। इसके अलावा प्रमुख अभयारण्यों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इनमें से किसी में भी जाने के लिए एक ही स्थान से टिकट बुक कराए जा सकेंगे।

अक्टूबर में वेबसाइट शुरू होने की संभावना

वर्षा के मौसम में एक जुलाई से तीन माह तक संरक्षित क्षेत्रों में पर्यटन बंद कर दिया जाता है, यह वन्य प्राणियों का ब्रीडिंग पीरियड माना जाता है। फिर एक अक्टूबर को पार्क खुलते हैं। संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर में यह वेबसाइट शुरू हो जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश में छह टाइगर रिजर्व और 10 नेशनल पार्क हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में 24 लाख से अधिक पर्यटकों ने इनकी सैर की है।

Related Articles

Back to top button