ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अर्णव की घातक गेंदबाजी से अरेरा प्रीमियर लीग में कपिल हाउस जीता

 भोपाल। अरेरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे चरण में सीनियर एज ग्रुप में कपिल देव हाउस ने एमएस धोनी हाउस को आठ विकेट से शिकस्त दी

ओल्ड कैंपियन मैदान पर धोनी हाउस ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए। इसमें अर्जुन शुक्ला ने 48 रन व कप्तान आदित्य उपाध्याय ने 17 की पारी खेली। कपिल देव टीम के अर्णव पुंढीर ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार, नीरज ग्रोवर ने तीन,मधुर सेठ ने दो और अविनाश ने एक विकेट लिया। जवाब में कपिलदेव की टीम ने सिर्फ 9.1 ओवर में दो विकेट खोकर 84 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें रणवीर वैध ने 28 और अदम्य पचौरी 33 रनों की पारी खेली। दीपक और कृष्णा सरीन ने एक एक विकेट लिए। वरिष्ठ क्रिकेटर मुकेश भटनागर ने अर्णव सिंह पुंढीर को मैन आफ द मैच ट्राफी प्रदान की।

रेलवे गर्वित अकादमी की विजयी शुरुआत

भोपाल। प्रसून सारंग स्मृति डे नाइट अंडर14 क्रिकेट टूर्नामेंट में गर्वित अकादमी ने अकीरा अकादमी को पराजित कर विजयी शुरुआत की।

रचना नगर स्थित मैदान पर रेलवे गर्वित अकादमी ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अकीरा अकादमी की पारी 99 रनो पर आल आउट हो गई। दुष्यंत ने 40रनों का योगदान दिया। रेलवे गर्वित के चिराग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ विकेट लिए। विनय और विवेक को एक एक सफलता मिली। जवाब में रेलवे गर्वित अकादमी 18.2 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चिराग को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related Articles

Back to top button