ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल सागर जबलपुर उज्जैन सहित कई शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से अरब सागर से नमी मिल रही है। इसके चलते प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा रहे हैं साथ ही गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सागर में 3.6, नर्मदापुरम में तीन, इंदौर में 2.5, मलाजखंड में 1.2, मंडला में एक, छिंदवाड़ा में 0.4, धार में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। राजधानी भोपाल में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार-सोमवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद उत्तराखंड पर मौजूद है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे लगे तेलंगाना पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। ईरान के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन चार मौसम प्रणालियों के अलावा वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी होने के कारण अरब सागर से नमी मिल रही है। इस वजह से प्रदेश में अधिकतर जिलों में बादल बने हुए हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो रही है। रविवार-सोमवार को भी दोपहर के बाद भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।

उधर शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होने की संभावना है। दोपहर के बाद शहर में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button