ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शाजापुर में डंपर और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत एक घायल

 शाजापुर। शाजापुर शहर में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। हादसे की सूचना लगते ही यातायात थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाए।

शाजापुर के ट्रामा सेंटर में चल रहा घायल का उपचार

हादसे के बाद सड़क खून फैल गया, जिसे फायर ब्रिगेड से धुलवाना पड़ा। कोतवाली थाना टीआई संतोष वाघेला ने बताया कि सड़क हादसे में भगवान सिंह पुत्र बापू सिंह उम्र 70 साल निवासी जलोदा थाना सुनेरा और मोहनलाल पुत्र भैरूलाल राठौड़ उम्र 50 साल निवासी गुलाना की मृत्यु हुई है। वही दुलीचंद पुत्र भंवरलाल राठौर उम्र 55 साल निवासी गुलाना घायल हुआ है। घायल का उपचार ट्रामा सेंटर शाजापुर में चल रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी। जिसे यातायात थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया।

यातायात थाना प्रभारी की तत्परता की हो रही सराहना

हादसे की सूचना लगते ही यातायात थाना प्रभारी सूबेदार सत्येंद्र सिंह राजपूत तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने शवों को मौके से हटवाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू कराई। यहां तक की क्षत-विक्षत शव को खुद उन्होंने समेटा और शव वाहन में रखवाया। मौके पर काफी भीड़ लग गई थी। अगर यातायात थाना पुलिस स्थिति को संभालने में तत्परता नहीं दिखाती तो हंगामा या प्रदर्शन जैसी स्थिति भी बन सकती थी। ऐसे में यातायात थाना प्रभारी राजपूत की तत्परता की जमकर सराहना हो रही है।

Related Articles

Back to top button