ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

अंबाह थाना क्षेत्र के झारनपुरा गांव के बाहर अज्ञात अधेड व्यक्ति का शव जली अवस्था में मिला पुलिस जांच में जुटी।

अंबाह थाना क्षेत्र के झारन का पुरा गांव के पास सुनसान स्थान पर झाड़ियों ढका हुआ लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है। मौंके पर अंबाह पुलिस पहुंच चुकी है। वहीं साथ ही शव की शिनाख्त कराने का कार्य किया जा रहा है,अज्ञात शव के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान है, साथ ही करीब 200 मीटर दूर नलकूप के यहां खून के छींटे मिले है, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। आज गांव के कुछ लोग शौच के लिए खाली मैदान में गए थे, इस दौरान उनकी नजर मृत व्यक्ति के शव पर पड़ी। जिसे झाड़ियों से ढंक कर रखा गया था। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हुई है अंबाह एसडीओपी परमाल सिंह मेहरा ने बताया कि आज सुबह झारन का पुरा गांव के पास खेत में शव होने की सूचना मिली थी तो मौके पर पहुंचकर देखा तो शव का चेहरा जलाने का प्रयास किया गया है। वहीं खेत के पास ट्यूबेल की तिबरिया पर खून भी मिला है। जहां से शव को खींचते हुए 200 मीटर दूर लाकर जलाया गया है। जिससे अज्ञात व्यक्ति की हत्या होना प्रतीत होता है, फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button