ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में तेज आंधी से गिरा बीएसएनएल का मोबाइल टावर तीन लोग हुए घायल

बुरहानपुर। शुक्रवार शाम 5:30 बजे आंधी से सुभाष स्कूल के सामने स्थित बीएसएनएल का मोबाइल टावर उखड़ गया। उक्त टावर एक इलेक्ट्रानिक्स दुकान पर गिरने से तीन कर्मचारी घायल हो गए वहीं दुकान टूट गई। बुरहानपुर जिले में 10 मिनट तक वर्षा भी हुई।

नगर में शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे तेज आंधी और वर्ष से सुभाष स्कूल के सामने स्थित बीएसएनएल का 200 फीट ऊंचा टावर धराशायी हो गया। जो समीप ही एक इलेक्ट्रानिक्स दुकान पर गिरा। जिससे लाखों रुपये के सामान का नुकसान हो गया। तीन लोग घायल भी हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही लालबाग थाना और कोतवाली थाने से पुलिस बल पहुंचा और टावर का क्षतिग्रस्त हिस्सा हटाया गया।

लोगों ने बताया कि बीएसएनल का टावर तकरीबन 40 साल पुराना था। जिसका रखरखाव तक नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा बस स्टैंड क्षेत्र में भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के पास बिजली का एक पोल टूट गया। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शहरी क्षेत्र में कई विद्युत पोल 40 से 50 साल पुराने हैं और जर्जर स्थिति में है। बावजूद इसके उन्हें बदला नहीं गया।

खालवा : 30 टीन वाले शेड को 300 फीट तक उड़ा ले गया बवंडर

खंडवा जिले के खालवा में शाम को बवंडर उठा। यह बवंडर दो मिनट में 30 टीन वाले शेड को 300 फीट तक उड़ा ले गया। सांवलीखेड़ा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में लगे टीन शेड उड़ने के दौरान राहगीर बाल-बाल बच गए।

Related Articles

Back to top button