ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

विवाह में शामिल होने गई युवती की हत्या

सूरजपुर। जिले के दूरस्थ थाना चांदनी बिहारपुर के कोल्हुआ गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई 18 वर्षीय पंडो महिला की हत्या के मामले में अज्ञात आरोपित के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर चांदनी पुलिस घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

26 मई को गांव के जगमोहन पंडो की पुत्री अनारकली का विवाह था। बरात मध्यप्रदेश के घाघीटोला से आई थी। गांव की तारामती पति जोगेन्दर पंडो 18 वर्ष भी विवाह समारोह में गई थी। वह बरातियो को खाना परोस रही थी। दूसरे दिन सुबह तारामती विवाह स्थल से पांच सौ मीटर दूरी पर बिही पेड़ के समीप बेहोश पड़ी मिली। उसके सिर, गला व चेहरा में चोट के निशान मिले। उसे तत्काल बेहोशी हालत में बिहारपुर चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल मध्यप्रदेश ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु प्रवृति हत्यात्मक बताए जाने पर चांदनी बिहारपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरुद्ध धारा 120 बी, 201, 302 के तहत अपराध दर्ज कर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने की कोशिश तेज कर दी है। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेना ने घटना की जानकारी लेकर चांदनी थाना प्रभारी को हत्याकांड का जल्द से जल्द राजफाश करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस संदेहियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा

Related Articles

Back to top button