ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कब्जेबाज निगम के लिए बने सिरदर्द हटाने के बाद अगले दिन फिर लगा रहे दुकान निगम ने की कार्रवाई

रायपुर।शहर के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा दिलाने के लिए निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में दूसरी दिन भी निगम के विभिन्न जोन के अमले ने कार्रवाई करते हुए फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के सामान जब्त किए हैं। वहीं, सोमवार को जिन क्षेत्रों में कार्रवाई की गई थी, वहां फिर से अगले ही दिन मंगलवार को कई ठेले और पसरे वालों ने वापस से आकर दुकानें लगा ली थीं। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज फिर से उनके सामान जब्त किए गए हैं।

कार्रवाई के बाद पसरा वाले फिर बैठे, सामान सहित ठेले भी किए जब्त

इसके अलावा जोन छह के अंतर्गत आने वाले सिद्धार्थ चौक से लेकर पचपेढ़ी नाका और संतोषी नगर क्षेत्र में भी सख्ती की गई है और बुलडोजर की सहायता से ठेले उठाकर ट्रकों में भरकर उन्हें जब्त किया गया है और जोन कार्यालयों में रखा गया है।

इसी कड़ी में मंगलवार को मालवीय रोड, शास्त्री बाजार, पचपेढ़ी नाका, सिद्धार्थ चौक सहित कई जगहों पर कार्रवाई करते हुए पचास से ज्यादा व्यापारियों की सामग्रियां और ठेले जब्त किए गए हैं। इसी बीच निगम के अफसरों का कहना है कि इनके खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि लोगों को पैदल चलने के साथ ही सुगम यातायात की सुविधा भी दी जा सके।

जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं, तब तक परेशानियां

वर्तमान में सब्जी बाजारों में तो विक्रेताओं के लिए स्थायी बाजार की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसके बावजूद कई व्यापारी अंदर शेड में बैठकर व्यापार करने की बजाय सड़क पर ही रहना पसंद करते हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानियाें का सामना करना पड़ता है और यातायात व्यवस्था भी चरमराती है।

नए कब्जेबाजाें को नहीं रोक पा रहे अफसर

शहर में जिन जगहों पर लंबे समय से कब्जा चले आ रहा है, उन्हें तो निगम का अमला हटा देता है, लेकिन नए कब्जेबाजाें को रोकने के लिए कोई विशेष कार्ययोजना नहीं बनाई गई है। इसकी वजह से हर रोज नई-नई जगहों पर कब्जा किया जा रहा है और लोगों को फुटपाथ पर चलने तो दूर सड़क पर भी चलने के लिए जगह नहीं मिल रही है।

वेंडर्स का पंजीयन और उन्हें जगह देना जरूरी

निगम के पास पुराने सर्वे के हिसाब से वेंडर्स हैं, जिनका संख्या लगभग पांच से छह हजार के करीब है। वहीं, नए सिरे से सर्वे कराना तो दूर पुराने वेंडर्स को ही स्थायी जगह और पहचान पत्र नहीं दिया गया है। इसकी वजह से सभी वेंडर्स की संख्या अपडेट भी नहीं हो पा रही है, उनके लिए व्यवस्था बनाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कल कुछ लोगों की सामग्रियां जब्त की गईं, आज फिर आठ से दस ठेले और पसरे वाले आ गए थे। जिनसे विभिन्न सामग्रियों की जब्ती बनाई गई है। निरंतर कार्रवाई यहां जारी रहेगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानियां न हों।

हेमंत शर्मा, आयुक्त, जोन-4, नगर निगम, रायपुर

आज भी कार्रवाई जारी रही। इस दौरान सिद्धार्थ चौक से लेकर पचपेढ़ी नाका और आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। कई ठेले जब्त किए गए हैं और दुकानों के बाहर सड़काें पर लगाए गए बोर्ड भी जब्त किए गए हैं।

रमेश जायसवाल, आयुक्त, जोन-6, नगर निगम, रायपुर

Related Articles

Back to top button