ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भोपाल जेल में बंद मिर्ची बाबा पर साथी कैदी ने किया हमला, हाथ और सिर में आईं चोट।

भोपाल : रेप के आरोप में केंद्रीय जेल भोपाल में बंद मिर्ची बाबा पर दूसरे कैदी ने हमला कर दिया। मिर्ची बाबा के हाथ और सिर में चोट आई हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच टीवी का चैनल बदलने को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद हमला करने वाले कैदी को दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। बलात्कार के आरोप में भोपाल की केद्रीय जेल में बंद मिर्ची बाबा पर हमले का मामला सामने आया जिससे बाबा के सिर और हाथ में चोट आई है। विवाद के बाद दोनों कैदियों को दूसरे बैरक में शिफ्ट किया गया है। हालाकि जेल प्रशासन मामूली विवाद बता रहा है। जेलर का कहना है कि टीवी का चैनल बदलने को लेकर बाबा और अन्य कैदियों के बीच हल्की तू-तू मैं-मैं हुई थी। विवाद के बाद दोनों कैदियों को दूसरे बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं सूत्रों की माने तो बाबा के हाथ और सिर में चोट आई है मिर्ची बाबा पर रायसेन की रहने वाली 28 साल की महिला ने भोपाल के महिला थाने में रेप का केस दर्ज कराया है। बाबा को ग्वालियर के होटल से 8 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। तब से बाबा केन्द्रीय जेल भोपाल में बंद है. महिला का आरोप था कि उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं। बच्चे नहीं हैं, इसलिए मिर्ची बाबा के संपर्क में आई थी। बाबा ने इलाज के नाम पर महिला को नशे की गोलियां खिलाकर रेप किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button