ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आज खुशनुमा रहेगा मौसम नहीं सताएगी गर्मी

 ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस बार नौतपा के तेवर ढीले बने हुए हैं। आंधी-वर्षा की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही राजस्थान में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। एक साथ सक्रिय इन तीन मजबूत मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अरब सागर से हवाओं के साथ आ रही नमी बादलों में बदल रही है। इसी कारण आंधी-वर्षा की स्थिति बनी हुई है। आज भी मौसम ऐसे ही खुशनुमा बना रहेगा और गर्मी परेशान नहीं करेगी।

जम्मू-कश्मीर में गत 23 मई और 26 मई को दो अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए। इनके असर से 24 मई से ही शहर के मौसम में बदलाव आ गया।

रोज सुबह आंधी और बारिश से दिन की गर्मी गायब हो रही है। इसके चलते लोगों को राहत मिल रही है। जहां शनिवार को सुबह-सुबह 80 किमी की रफ्तार से हवाएं चली थीं, तो वहीं रविवार की सुबह 20 मिनट तक वर्षा की बौछारों ने शहर को भिगो दिया। इस दौरान 6.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अभी तक जिले में बिना मानसून के सीजन के 50 मिमी वर्षा हो चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार-रविवार की दरमियानी रात का पारा भी 22 डिसे दर्ज किया गया, जो औसत से 6.5 डिसे कम है। तापमान में गिरावट के चलते दोपहर के समय भी लोगों को घरों और आफिसों में एसी-कूलर चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। पंखे की हवा से भी काम चलता रहा। दोपहर के ढाई बजे तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहा। इस बार नौतपा के तेवर भी ढीले बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी बना रहेगा, जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि आज ही जम्मू-कश्मीर में एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से तीन जून तक गर्मी से राहत बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button