ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भिंड में एयरफोर्स के हेलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी करानी पड़ी इमरजेंसी लैडिंग

 भिंड। भिंड क्षेत्र के जखमौली क्षेत्र में एयरफोर्स के अपाची हैलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसकी वजह हैलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी है। विमान के पायलट व सैनिक पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हैलीकाप्टर को खेत में उतरा देख आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। साथ ही प्रशासन की टीम भी व्यवस्थाओं के लिए मौके पर पहुंच रही है। हालांकि हैलीकाप्टर मौजूद सैनिकों व पायलट ने ग्रामीणों से किसी तरह की बात नहीं की है। इसलिए यह पता नहीं चल सका है कि किस तरह की तकनीकी खराबी हैलीकाप्टर में आई है।

घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह अचानक से भिंड के जखमौली गांव के आसमान पर हैलीकाप्टर ग्रामीणों को दिखाई दिया। हैलीकाप्टर नीचे उतर रहा था। थोड़ी ही देर में विमान गांव के पास एक खेत में उतर गया। यह देखकर ग्रामीण विमान के आसपास एकत्रित हो गए। विमान के सुरक्षित लैडिंग करने से न तो विमान को कोई क्षति हुई और न ही जवानों को। बताया जाता है कि ऐयरफोर्स मुख्यालय को इस बात की खबर भेज दी गई है और रेसक्यू व तकनीकी टीम मौके पर पहुंच रही है।

Related Articles

Back to top button