ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ढाई माह में तैयार हो जाएगी खाद्य एवं औषधि विभाग की लैब

इंदौर। शहर में खाद्य पदार्थों व दवा के सैंपल की जांच के लिए विगत तीन साल से खाद्य एवं औषधि विभाग की लैब बनाने की कवायद की जा रही है, जोकि अभी तक अधूरी है। इसका निर्माण करवाने वाले अफसर अब अगले डेढ़ से दो माह में इसके तैयार होने का दावा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अभी इंदौर ही नहीं पूरे संभाग के सैंपल जांच के लिए भोपाल की लैब में भेजे जाते है। इस लैब के बनने से इंदौर ही नहीं उज्जैन संभाग के जिलों के सैंपलों की जांच भी इंदौर में बनने वाली इस लैब में हो सकेगी।

जानकारों के के मुताबिक इंदौर के तलावली चांदा क्षेत्र मे बन रही यह लैब एनएबीएल प्रमाणित बनाने के प्रयास है। ऐसे में फार्मा कंपनियों के सैंपलों की जांच की सुविधा भी यहां पर मिल सकेगी। लैब के लिए उपकरण भी पहुंच गए हैं और स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।

ढाई माह में तैयार हो जाएगी लैब

लैब की इमारत का सिविल कार्य पूर्ण हो गया है। कक्ष बनाने के लिए पार्टिशन की ड्राइंग डिजाइन में संसोधन भी हो चुका है। अभी इमारत में विद्युतीकरण कार्य भी किया जा रहा है। अगले दो ढाई महीने में लैब तैयार हो जाएगी। फंड की कमी के कारण लैब का निर्माण धीमी गति से हुआ।

– संजय अग्रवाल, कार्यपालन यंत्री, मप्र हाउसिंग बोर्ड

Related Articles

Back to top button