मुख्य समाचार
जौरा में बिजली के तार डालने को लेकर चली गोलियां, LIVE फायरिंग वीडियो में हुई कैद ।
जौरा : थाना कस्बे में मकान की छत बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से कहा सुनी हो गई, ,इस दौरान तनाव और बढ़ता गया. विवाद के दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग तक कर डाली. किसी ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ तौर पर हवाई फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही हैं . इस दौरान लोगों की चीखने की तेज आवाज भी सुनाई दे रही है. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है जौरा कस्बे अभी भी तनाव बना हुआ है.


