ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ग्रेनाइट खदान में पत्थर काटने के दौरान मशीन का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत

अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम चटुआ में एस्पान ग्रेनाइट पत्थर खदान कटनी जिले निवासी संजय मित्तल की संचालित है। यहां शुक्रवार की रात काम कर रहे एक 34 वर्षीय श्रमिक की ग्रेनाइट पत्थर की चट्टान काटते समय चैन की बीट टूट कर गले में जा घुसी, जिससे श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम राकेश पिता प्यारे लाल बर्मन निवासी ग्राम तिलहरी थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी है।

पत्थर काटने का काम कर रहा था श्रमिकः

ग्रेनाइट पत्थर खदान में स्थानीय श्रमिकों के साथ कटनी जिला के आसपास के मजदूर भी कई वर्षों से काम करते हैं। मृतक राकेश बर्मन अपने अन्य श्रमिक साथियों के साथ ग्रेनाइट पत्थर को काटने का काम कर रहा था इसी दौरान अचानक पत्थर काटने वाली मशीन की चैन (पुल्ली) टूटने व चैन में लगी बीट राकेश बर्मन के गले में घुस गई जिससे राकेश की स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां मौजूद अन्य श्रमिकों तथा कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कंपनी के वाहन से घायल राकेश बर्मन को उपचार के लिए जिला अस्पताल इस आशय से लाया गया कि शायद वह जीवित है किंतु जिला अस्पताल में ड्यूटी डाक्टर के द्वारा परीक्षण दौरान पूर्व में मृत होना बताते हुए घटना की जानकारी जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दी।

सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

बताया गया मृतक का भाई व गांव के कुछ अन्य युवक यहां पहले से काम करते आ रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि कार्यस्थल पर कर्मचारियों को सुरक्षा के उपकरण नहीं दिया जाते हैं उक्त घटना की वजह यही रही है। इस हादसे के बाद जिला अस्पताल पुलिस चौकी की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शनिवार की सुबह स्वजनों के समक्ष मृतक के शव का पंचनामा एवं ड्यूटी डाक्टर से शव परीक्षण की कार्यवाही की गई। इस दौरान स्वजनों ने कंपनी से राहत राशि एवं नौकरी दिलाए जाने की मांग रखी जिस पर चर्चा दौरान कंपनी के जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा मृतक के स्वजनों को सहायता राशि तत्काल दिए जाने तथा नौकरी दिए जाने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद मामला शांत हुआ और मृतक के शव को जिला अस्पताल के शव वाहन से मृतक के निवास स्थान कटनी भेजा गया।

Related Articles

Back to top button