ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

सलमान खान की सिक्योरिटी ने विक्की कौशल को किया साइड ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

अबू धाबी में आयोजित हुए आईफा अवाॅर्ड में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। इस बिग इवेंट में सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे थे। बता दें कि सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग भी अबू धाबी में करने वाले हैं। इसके साथ ही वे आईफा का भी हिस्सा बने। इस बार आईफा अवाॅर्ड को विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन होस्ट कर रहे हैं। इस इवेंट से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान की सिक्योरिटी ने विक्की कौशल को साइड कर दिया था।

सलमान की सिक्योरिटी ने विक्की को किया साइड

वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के इस पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोगों को सिक्योरिटी का ये बर्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद अब इस वीडियो पर विक्की कौशल ने अपना रिएक्शन दिया है। विक्की ने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘कभी-कभी चीजें वैसी नहीं होती, जैसी वीडियो में दिखती हैं।’ उन्होंने कहा कई बार चीजें बढ़ जाती हैं। बहुत बार उस बारे में बिना वजह की बातें होती हैं। उसका कोई फायदा नहीं होता है। कई बार जो वीडियो में दिखता है वैसा असल में नहीं होता है। तो इस बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं है। विक्की ने इस बात को साफ कर दिया कि वीडियो में जैसा दिख रहा था वैसा नहीं था।

सलमान ने लगाया विक्की को गले

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार IIFA के ग्रीन कार्पेट पर, सलमान खान खुद विक्की कौशल के पास गए और उन्हें गले लगाया, जिससे सभी अफवाहों पर विराम लग गया। वहीं विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही सारा अली खान के साथ अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके लेकर आ रहे हैं। वहीं सलमान खान टाइगर 3 के साथ धमाल करने वाले हैं। ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। टाइगर 3 में सलमान के साथ-साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button