ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

वर्ष 2023 के एकलव्य विक्रम व विश्वामित्र पुरस्कार के लिए खिलाडी व प्रशिक्षक 1 जून से कर सकते है आवेदान

भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित राज्य खेल पुरस्कार एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी एवं लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार 2023 के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक खिलाड़ी 1 जून से 31 जुलाई के मध्य ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है।

राज्य खेल पुरस्कार खेल और युवा कल्याण विभाग के नवीन पुरस्कार नियम 2021 के अनुसार विगत 5 वर्षों (1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2023) में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किए जाएंगे। समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित साहसिक खेल के खिलाड़ी भी विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार के लिये आवेदन कर सकते है।

राज्य पुरस्कारों के लिए आवेदक विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक से अथवा https://anudan.dsywmp.gov.in तथा प्लेस्टोर से डाउनलोड कर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के बाद आवेदन की प्रति जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो, उसके साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेख की छायाप्रति संबंधित जिले के जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय अथवा संचालनालय खेल और युवा कल्याण टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में 31 जुलाई 2023 तक जमा कराना अनिवार्य होगा।

उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च राज्य खेल पुरस्कार एकलव्य में 15 खिलाड़ियों को एक-एक लाख रूपये, विक्रम पुरस्कार 12 खिलाड़ियों को 2-2 लाख रूपये, विश्वमित्र पुरस्कार में तीन प्रशिक्षकों को 2-2 लाख रूपये, मलखंब खेल के लिये दिए जाने वाले प्रभाष जोशी पुरस्कार के लिये 2 लाख रूपये तथा लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड के लिये 2 लाख रूपये का पुरस्कार निर्धारित है।

Related Articles

Back to top button