ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

जलभराव के स्थान चिन्हांकित कर 15 दिन के भीतर करना होगा नाले नालियों की सफाई

बिलासपुर। आने वाले एक पखवाड़े में प्री-मानसून फिर मानसून दस्तक देने वाला है, ऐसे में शहर में होने वाली जल भराव की समस्या से निपटने के लिए निगम ने अभी से कार्ययोजना तैयार कर लिया है। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने सभी जोन कमिश्नर को निर्देशित किया है कि आने वाले 15 दिनों के भीतर जलभराव वाले स्थान का चयन किया जाए, साथ ही इन नाले नालियों की स्तरीय सफाई की जाए, ताकि वर्षा ऋतु में शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने जोन वार कच्चे और पक्के नालो की सफाई के बारे में पूछा वहीं निर्देशित किया कि जहां अभी भी सफाई नहीं हो पाई उसे तुरंत साफ किया जाए। साथ ही सभी जोन में छोटे और बड़े कल्वर्ट की सफाई भी की जाए।

निर्माणाधीन पक्के नाली/नालों का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए। इसके साथ ही जोन कमीशनर को निर्देश दिया कि प्रत्येक जोन में किन-किन स्थानों में पानी का भराव होता है। उसे चिंहांकित किया जाए। उन्होंने यह भी साफ किया है कि इस काम में कोताही होने व वर्षा ऋतु के दौरान यदि जलभराव की स्तिथि बनती है तो इसके लिए जोन कमिश्नर ही जिम्मेदार होंगे।

पानी निस्तारी के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश

निगम आयुक्त ने ऐसे जगह जहा पर हर साल पानी भराव की समस्या होती है, उन क्षेत्रों में पानी निकालने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि वर्षा रुकते ही पानी को निकाला जा सके।

ये है जलभराव वाले क्षेत्र

निगम की तमाम कोशिशों के बाद भी शहर के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर जलभराव की समस्या होती है। इन क्षेत्र में श्रीकांत वर्मा मार्ग, विनोबा नगर, डाबरीपारा, पुराना बस स्टेंड चौक, करबला रोड, जरहाभाठा, अजेय नगर, भारतीय नगर, शांतिनगर, जोरापारा, कुदुदंड, मंगला और सरकंडा के कुछ क्षेत्र शामिल है।

Related Articles

Back to top button