ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की कैद अपहरण कर पीथमपुर में 26 दिन रखा था

 उज्जैन। नाबालिग का अपहरण कर उसे एक बदमाश आटो से पीथमपुर स्थित दोस्त के घर ले गया। यहां उसे 26 दिन रखा और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे उज्जैन लाकर चिमनगंज थाने के सामने छोड़कर भाग गया था। गुरुवार को कोर्ट ने उसे 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

उप-संचालक अभियोजन डा. साकेत व्यास ने बताया कि दिनांक 10 दिसंबर 2020 को शेरूशाह उर्फ नाहरू पुत्र शकील शाह निवासी जीवाजीगंज थाने के सामने डोली गली एक नाबलिग को क्षीरसागर मैदान के समीप मिला था। यहां से वह किशोरी को आटो में पीथमपुर स्थित दोस्त के घर ले गया। वहां उसने किशोरी को दो दिन तक रखा।

इसके बाद आरोपित ने पीथमपुर में किराए का मकान ले लिया था जहां उसने नाबालिग को अपने साथ 26 दिन रखा। इस दौरान किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। 5 जनवरी 2021 की रात 11 बजे शेरूशाह किशोरी को उज्जैन लाया और उसे चिमनगंज थाने के सामने छोड़कर भाग गया था।

मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया था। गुरुवार को कोर्ट ने शेरूशाह उर्फ नाहरू शाह को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। प्रकरण में पैरवी विशेष लोक अभियोजक सूरज बछेरिया ने की।

Related Articles

Back to top button