ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान शुरू देर शाम आएंगे परिणाम

 जबलपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव आज कराए जा रहे हैं। इन चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकाेणीय मुकाबला है। सचिव पद के लिए कुल दो प्रत्याशी मैदान में हैं। शुक्रवार की सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दोपहर बाद तक मतदान चलने की उम्मीद है। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। देर शाम तक पूर्ण होने की संभावना है।

देर शाम तक ही परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। बता दें कि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया 21 मई से शुरू हुई। इस चुनाव प्रक्रिया में मुख्य निर्वाचन अधिकारी जिला बार एसोसिएशन के सचिव राजेश तिवारी को बनाया गया है। शुरुआती दौर में मतदान की रफ्तार कम रही

ये हैं चुनाव मैदान में

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अजय यादव, विवेक नायक, विनोद तिवारी, उपाध्यक्ष के लिए अनीता विश्वकर्मा, दिलीप नामदेव, लखन सिंह जाट, प्रवेश खेड़ा, सचिव पद के लिए संतोष अय्यर और यशवंत दुबे, सह सचिव के लिए अनुशंकर सोनकर, गुरुसेन केशरी, नरेश कुमार कोष्टा चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह से कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक शर्मा, विशाल सिंह ठाकुर, राधेश्याम तिवारी और कार्यकारिणी सदस्य के लिए अजीत सेन, दिनेश वर्मा, निर्मला दुबे, राजेश ठाकुर, रहीस खान, श्याम सुंदर अग्रवाल और शेख अजीम चुनाव मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में चार पदों के लिए मतदान हो रहा है। अंतिम परिणाम देरशाम तक घोषित होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button