ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

रात को सोने से पहले कर लें ये छोटा सा उपाय भाग्य के साथ आय में होगी वृद्धि

 आज के इस दौर में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जिसे किसी तरह की कोई परेशानी ना हो या फिर वह पूरी तरह से सुखी हो, क्योंकि कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान है तो किसी को धन संबंधी दिक्कते हैं, किसी की समस्या है कि उसका भाग्य साथ नहीं दे रहा और करियर ठीक नहीं है और अगर आपको भी इसी तरह की दिक्कतें हैं तो आप ज्योतिषशास्त्र में बताए गए इन उपायों को अपना सकते हैं। इन उपायों को आपको सोने से पहले करना है। इससे आपकी जिंदगी बेहतर बन सकती है और भागदौड़ भरी इस दुनिया में थोड़ा रुककर आप अपनी लाइफ का अनंद ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के किन उपायों को करना आपकी दिक्कतें दूर करेगा।

पितरों के नाम का लगाएं दीपक

अगर आपको लग रहा है कि आपके सामने आचानक से कई तरह की समस्याएं आ गई हैं तो आप रात को सोने से पहले अपने घर की दक्षिण दिशा में पितरों के नाम का सरसों के तेल का दीया लगाएं और अगर पूरी रात सरसों के तेल का दिया नहीं जला सकते तो शाम के समय दीपक जरुर जलाएं। इससे आपको पितरों का आशीर्वाद मिलता है और आपकी समस्याएं भी धीरे धीरे खत्म होने लगती हैं।

कर्ज मुक्ति के लिए

अगर आपके उपर कर्ज हो और आप उसे जल्दी चुकाना चाहते हैं तो मेहनत के साथ-साथ आप ये उपाय भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको रात को सोने से पहले किचन में एक बाल्टी पानी भरकर रखना होगा। ऐसा करने से धीरे धीरे आपको कर्ज से छुटकारा पाने के रास्ते खुल जाएंगे।

भाग्य में वृद्धि के लिए

रात को सोने से पहले पीतल के बर्तन में पानी भरकर उसे अपने सिरहाने रखें। फिर सुबह के समय उस पानी को किसी गमले में डाल दें, ऐसा करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है।

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए

कपूर जलाकर बेडरूम और बाथरूम के साथ साथ पूरे घर में लेकर जाएं। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

आय में वृद्धि के लिए

अगर आप अपनी आय में वृद्धि चाहते हैं तो बुधवार के दिन रात को सोने से पहले एक हरे कपड़े में साबुत मूंग को बांधकर सिरहाने रख लें। इसके बाद उसे सुबह किसी कन्या को दान दे दें या फिर मां दुर्गा के मंदिर में समर्पित कर दें। ऐसा करने से आय और भाग्य में वृद्धि होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Back to top button