ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

पंचायत 3 की शूटिंग में नीना गुप्ता का हुआ बुरा हाल शेयर किया पोस्ट

ओटीटी की सबसे फेमस वेब सीरीज पंचायत दर्शकों को काफी पसंद आई है। इसके हर किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। इस सीरीज को लेकर व्यूअर्स के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। पहले दो सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अब इसके तीसरे सीजन का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आपका ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। पंचायत की मंजू देवी यानी नीना गुप्ता ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। नीना ने तीसरे सीजन की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है।

40 डिग्री में पंचायत 3 की शूटिंग

इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही दर्शक तीसरे सीजन को लेकर कयास लगा रहे हैं। नीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीना गुप्ता एक बार फिर से मंजू देवी के रोल में नजर आ रही हैं। नीना ने पंचायत 3 के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा एक एक्टर की धूप कथा। नीना गुप्ता के इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि वे कह रही हैं, 40 डिग्री है 40, बहुत गर्म है। छाता ऊपर से निकल जाता है और धूप मुंह में लगती है। सब जल गया है, जब मैं मुंबई में आउंगी तो कोई हमें पहचानेगा भी नहीं। कोई बात नहीं, एक्टिंग करनी है तो।

नीना गुप्ता ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में नीना एक दम मंजू देवी वाले एक्सप्रेशन दे रही हैं। नीना के लुक की बात करें तो वे पिंक कलर की कॉटन की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाई है और सिर पर पल्लू भी लिया है। उन्होंने गले में एक माला भी पहनी हुई है। एक्ट्रेस का ये लुक देखकर फैंस पंचायत के तीसरे सीजन के लिए काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही अपने नए सीजन के साथ पंचायत दर्शकों के सामने पेश होगी।

Related Articles

Back to top button