ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दिल्ली से आने वाली उड़ान करेगी नए रनवे का 2750 मीटर का सफर शनिवार को होगा ट्रायल

जबलपुर। जबलपुर का डुमना हवाई अड्डे का रनवे अब प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा रनवे जल्द कहलाएगा। शनिवार को डुमना हवाई अड्डा के नए रनवे का ट्रायल रन होगा। ज्ञात हो कि पहले रनवे की लम्बाई जहां 1998 मीटर थी जो अब 2750 मीटर की गई है। प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा रनवे आगामी सप्ताह प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार 27 मई को इंडिगो की फ्लाइट डुमना एयरपोर्ट के नए रनवे पर ट्रायल रन करेगी। दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान शनिवार दोपहर एक बजकर 55 मिनिट पर दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लायर्स को लेकर उड़ान भरेगा। एक घंटे 35 मिनिट हवा में रहने के बाद यह विमान दोपहर तीन बजकर तीस मिनट पर डुमना एयरपोर्ट के नए रनवे पर लैंड होगी। जिसके बाद यह विमान 2750 मीटर के नए रनवे पर दौडेगा। यही विमान फ्लायर्स को लेने के बाद फिर से पूरे रवने पर उड़ान भकर रवाना होगा।

1998 में उतर रही थी फ्लाइट:

दरअसल, जब डुमना एयरपोर्ट का विस्तारीकरण शुरू हुआ, तब रनवे की लम्बाई भी बढ़ाई गई। नया रनवे बनकर तैयार हो गया, लेकिन सभी स्वीकृतियां नहीं मिल पाई, जिस कारण नया रनवे तैयार हो जाने के बाद भी 1998 मीटर रनवे में ही फ्लाइट्स को टैकऑफ और लैंड कराया जा रहा था। इन फ्लाइट्स को आगे जाने की अनुमति नहीं थी। जानकारी के अनुसार दो सप्ताह के भीतर फ्लाइट का ट्रायल रन इस नए रनवे पर हो जाएगा। जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा नोटम जारी कर रनवे को शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद बड़े विमान इस रनवे पर अपेक्षाकृत आसानी से लैंड कर सकेंगें।

इनका कहना है..

नए रनवे पर शनिवार 27 मई को इंडिगो का विमान लैंड होगा। यह विमान पूरे रनवे पर दौड़ेगा। इसके बाद पायलट अपनी रिपोर्ट देगा। संभवत: अगले सप्ताह से नए रनवे को शुरू कर दिया जाएगा।-वीके सूरी, डायरेक्टर, एयरपोर्ट

Related Articles

Back to top button