ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

केरला : घर में माता-पिता सहित 3 बच्चों के शव मिले, घर में 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप ।

कन्नूर. केरल के कन्नूर जिले के चेरुपुझा में बुधवार को सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, चेरुपुझा के एक मकान में 3 बच्चों के साथ एक परिवार के 5 सदस्यों के शव मिले हैं. केरल पुलिस ने इस बाबत जानकारी दी है. मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से देखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है. केरल पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह हत्या-आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, जहां पिछले सप्ताह शादी करने वाले जोड़े ने बच्चों की हत्या की और फिर खुद को फांसी लगा ली. उन्होंने बताया कि बच्चे सीढिय़ों से और दंपति घर की छत के पंखे से लटके पाए गए. उन्होंने बताया कि महिला के 3 बच्चे उसकी पहली शादी से थे. घटना 23-24 मई की दरम्यानी रात को हुई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके के लोगों ने आज सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी. बताते चलें कि पिछले साल फरवरी में भी केरल के एक परिवार के चार सदस्यों ने घरेलू परेशानियों से होकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने बताया था कि परिवार के 4 सदस्यों ने भरतपुझा नदी में कूद कर जान दे दी. आत्महत्या करने से पहले लोगों ने अपने रिश्तेदारों को कहा था कि वो सुसाइड करने जा रहे हैं. पुलिस ने दो लोगों और दो बच्चों के शव को नदी से निकाल लिया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button