मुख्य समाचार
जौरा किन्नर समुदाय के कब्रिस्तान पर दबंगों के कब्जे पर वन स्टाॅप सेन्टर मुरैना द्वारा लिया संज्ञान।
जौरा तहसील में बने किन्नर समुदाय के कब्रिस्तान पर दबंगों के कब्जे की जानकरी मिलते ही वन स्टाॅप सेन्टर मुरैना के सेन्टर मैनेजर गंगाराम एवं स्टाफ द्वारा पायल किन्नर के निवास पर मुलाकात की एवं कब्जे की पूरी जानकारी ली, जिसमें उन्होंने बताया कि यह भूमि कलेक्टर साहब द्वारा 2019 में कब्रिस्तान हेतु आबंटित की थी, जिसके कागज भी हमारे पास है। वन स्टाॅप सेन्टर के स्टाफ द्वारा जौरा थाना में भी विजिट कर जानकारी मांगी गई, जहाँ बताया गया कि यह मामला न्यायालय में है। वन स्टाॅप सेन्टर से गंगाराम, शिवम छारी, दीपक चौहान एवं राहुल बाथम विजिट में उपस्थित रहे।



