ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

UPSC क्रैक करने वाले सूरज के नहीं हैं हाथ-पैर, पिता गांव में करते है दर्जी का काम, पढ़े कैसे कमजोरी बनी सूरज की ताकत

उत्तर प्रदेश : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे जारी हो चुके हैं। नतीजों के सामने आने के बाद जहाँ सफल अभ्यर्थियों के बीच ख़ुशी का माहौल है तो वही नाकाम रहे स्टूडेंट्स निराश भी हैं। इन नतीजों ने कई स्टूडेंट्स और उनके परिजनों पर मुस्कान लाने का काम किया है। इसमें कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने कई मुश्किलों का सामना करते हुए मंजिल पाई है। इनमें से ही एक हैं उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली कस्बे के रहने वाले सूरज तिवारी। सूरज एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता दर्जी का काम करते हैं। (Divyang Suraj ne Pass kiya UPSC Exam) सूरज यूपीएससी परीक्षा पहले अटेम्पट में पास की है। उन्हें 917 रैंक मिली है।

UPSC Result 2023

सूरज एक दिव्यांग हैं। लेकिन वह ऐसे बचपन से नहीं थे। साल 2017 में उनके साथ एक भयानक हादसा हुआ। सूरज का ट्रेन एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उन्होंने अपने दोनों पैर और एक हाथ और दूसरे हाथ की दो अंगुलियां खो दिया। हालांकि उन्होंने कभी कमजोर आर्थिक स्थिति और अपनी दिव्यांगता को अपनी मंजिल के रास्ते की बाधा नहीं बनने दिया।

सूरज तिवारी की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। आसपाए के लोग, रिश्तेदार और मित्र परिवार को बधाइयां दे रहे हैं। (Divyang Suraj ne Pass kiya UPSC Exam) सूरज के पिता कहते हैं, ”मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि बेटे ने यह सफलता हासिल कर ली है।”

Related Articles

Back to top button