ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

पूजा में चढ़ावा को लेकर हुआ विवाद, तांत्रिक ने कर दी युवती की हत्या

सूरजपुरः जिले के झिलमिली इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक तांत्रिक ने 20 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी, फिलहाल पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दरअसल झिलमिली थाना क्षेत्र के कोईलारी गांव में आज सुबह एक युवती की खून से लथपथ लाश एक खेत में पड़ी मिली। जहा सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई थी। ऐसे में विवेचना के दौरान पता चला की मृतिका कुसमुसी गांव की रहने वाली उर्मिला पैकरा है। जो सोमवार शाम से ही घर से निकली हुई थी और कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। ऐसे में पुछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया की एक आंखों से दिव्यांग व्यक्ति ने मृतिका की आवाज और आरोपी तांत्रिक का आवाज सुना था। ऐसे में पुलिस आसपास के सभी तांत्रिको की पतासाजी में जुटी हुई थी।

जहां केवरा गांव के तांत्रिक शिवशंकर पर पुलिस को शक हुआ और पुछताछ में जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतिका का बीते तीन माह से झाड़ फूंक कर रहा था और झाड़ फूंक के पैसे नहीं दे रही थी। ऐसे में आज सुबह कोइलारी गांव के एक खेत में ले जाकर तंत्र विद्या करने के बाद पैसे मांगा और पैसा नहीं देने पर गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button