ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

25 मई को गुरु पुष्य सहित 5 शुभ योग इन चीजों को खरीदने से भाग्य होगा प्रबल

 ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य योग को अत्यधिक शुभ माना गया है। इस दिन जो भी कार्य किया जाए उसमें निश्चित सफलता मिलती है। माना जाता है कि गुरु पुष्य योग के दौरान खरीदारी करने से सुख-समृद्धि, धन और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। इस बार 25 मई को गुरु पुष्य योग है, लेकिन बार यह बेहद खास हो गया है। दरअसल इस दिन प्रक्षा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं।

पुष्य योग के दिन जो भी शुभ कार्य करेगा, वह कई गुना बढ़ जाएगा। इस दिन विवाह को छोड़कर सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों में सबसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इसे नक्षत्रों में राजा कहा जाता है। देवगुरु बृहस्पति के पुष्य नक्षत्र में होने पर यह योग बनता है। 25 मई को गुरु पुष्य योग सूर्योदय से शाम 05.54 मिनट तक रहेगा।

गुरु पुष्य योग में इन चीजों का खरीदना शुभ

सोना

सोना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। गुरु पुष्य योग में खरीदा गया गोल्ड आपके धन और भाग्य में वृद्धि करेगा।

हल्दी

गुरु पुष्य योग में हल्दी खरीदना शुभ होता है। बृहस्पति का शुभ रंग पीला है और शुभता का प्रतीक भी है। यदि आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो हल्दी खरीदकर अपना भाग्य बढ़ा सकते हैं।

चना

गुरु पुष्य योग में आप सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिए चना भी खरीद सकते हैं। चने का इस्तेमाल पूजा में किया जाता। हल्दी और चने के अलावा पीला कपड़ा, पीतल और घी भी खरीद सकते हैं।

सिक्के

गुरु पुष्य योग के दिन सोने या चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं। यह आपकी तरक्की में मदद करेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें

Related Articles

Back to top button