ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

भोपाल। नवंबर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के कांग्रेस कार्ययोजना बनाकर प्रचार अभियान चलाएगी। इसी सिलसिले में अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रचार प्रभारी पवन खेड़ा और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को भोपाल आए और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक की।

बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हम मुद्दों के आधार पर चुनाव में जाएंगे। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग पर हो रहे अत्याचार, महिलाओं की स्थिति, कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर भाजपा सरकार जवाब चाहेंगे। पार्टी जो भी विषय उठाएगी, वह जनता की आवाज होंगे। हमने कर्नाटक चुनाव मुद्दों के आधार पर लड़ा और जनता ने उन पर विश्वास किया। जो वादे हमने किए थे, उन पर कैबिनेट की पहली बैठक में निर्णय लिए गए। मध्य प्रदेश में भी किसानों की कर्ज माफी, महिलाओं को प्रतिमाह डेढ़ हजार रुपये, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल करना, 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट हाफ करने का वचन दिया है, जिसको लेकर कांग्रेस वचनबद्ध है।

प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हमारा चुनाव मुद्दों पर होगा। पार्टी में एक प्रक्रिया है, जिसके तहत नेता का चयन होता है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। डंपर का मामला हो या फिर व्यापमं घोटाला सबके सामने है। प्रदेश में हर वर्ग सरकार से परेशान है। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Related Articles

Back to top button