ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश कुमार द्विवेदी ने पद से दिया त्यागपत्र

अनूपपुर। विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल के नेताओं का जिले में आने का सिलसिला बना हुआ है। ऐसे में जिले में दल बदलने का दौर भी शुरू हो चुका है। संगठन में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता उपेक्षित व अपमानित होने पर खुद को पार्टी से अलग कर रहे हैं।

नाराज होकर दिया त्यागपत्र

भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला महामंत्री अखिलेश कुमार द्विवेदी ने भी संगठन से नाराज होकर अपने समस्त दायित्व व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को पत्र भेज दिया है। अखिलेश कुमार द्विवेदी कोतमा क्षेत्र के हैं, उनके इस निर्णय से पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मायूस हैंं। इस मामले में प्रदेश संगठन से दखल की मांग भी रखी है।

कांग्रेस उठा सकती है मौके का लाभ

रविवार को अनूपपुर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से कई वरिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अपनी असंतुष्टता व्यक्त की थी। चुनाव के एन वक्त पर पार्टी से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं की इस तरह से नाराजगी भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती है, जिसका कांग्रेस लाभ ले सकती है।

त्यागपत्र पत्र भेजा

अखिलेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट (जिला महामंत्री) भारतीय जनता पार्टी कोतमा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लामाटोला निवासी हैं। इन्होंने सोमवार को वीडी. शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश को पत्र लिखकर भाजपा के समस्त दायित्व व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र भेजा है जिसकी प्रतिलिपि भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी को भी दी हैं। पत्र में जिला महामंत्री ने लेख किया है कि मैं बाल्य काल से बूथ में चुनाव अभिकर्ता से लेकर जिला महामंत्री के साथ-साथ पार्टी के द्वारा दिये गये दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करने का प्रयास किया हूं।

सदैव पार्टी को दी प्राथमिकता

मैंने सदैव पार्टी को अपने परिवार एवं व्यवसाय के ऊपर प्राथमिकता दी है। आज भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश से लेकर जिला तक पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति उपेक्षा, तिरस्कार व अपमानित करने का क्रम लगातार चल रहा है। आज पार्टी में निष्ठा और कार्य का स्थान एबीवीपी का प्रमाणपत्र चापलूसी एवं धन का होना ने ले लिया है। आज पार्टी में रहने के लिये उपरोक्त गुणों का होना आवश्यक हैं। चाहे उनके द्वारा कितनी ही बार पार्टी से विश्वासघात क्यों न किया गया हो, उन्हें पार्टी में सम्मान मिलेगा एवं उनकी बात सुनी जाएगी। इस सब में मैं अपने आप को असहज महसूस कर रहा हूं। अतः उपरोक्त कारणों से मैं भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा संयोजक, जिला महामंत्री के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं।

Related Articles

Back to top button