ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दूध ले जा रहा ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलटा ड्राइवर केबिन में फंसा तो पुलिस ने मशक्कत कर निकाला

मुरैना। बानमोर नेशनल हाईवे से होकर ग्वालियर की ओर जा रहे एक अमूल दूध के पैकेटो से भरे ट्रक में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दूध से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ने के बाद सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में ट्रक में सवार चालक व उसका साथी केबिन में ही फंसी रह गए। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद दोनों ही घायलों को ग्वालियर अस्पताल के लिए भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक धौलपुर से ग्वालियर की ओर ट्रक नंबर एमपी 07 जी ए 4769 अमूल दूध से भरे हुए पैकेट लेकर जा रहा था। जब ट्रक बानमोर कस्बे में बानमोर गांव तिराहा से होकर गुजर रहा था। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक नंबर टीएन 84 डी 4455 के चालक में इस ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रक लहराता हुआ डिवाइडर पर चढ़ा और सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक रवि कुशवाह उम्र 25 साल उसका साथी रोहित सिकरवार दोनों ही केबिन में बुरी तरह से फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची जहां फंसे हुए दोनों ही युवकों को बाहर निकाला और ग्वालियर अस्पताल की ओर भिजवाया। वहीं पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के दौरान ट्रक में भरे हुए दूध के पैकेट सड़क पर ही फैल गए

Related Articles

Back to top button