ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बस की छत पर सोने को चढ़े चालक की करंट से मौत जबलपुर से लेकर आया था बरात

 शहडोल । कंचनपुर में बस की छत पर सोने के लिए चढ़ा चालक करंट की चपेट में आ गया। शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। लोगोंं ने आग पर जल्दी काबू पा लिया, लेकिन बस के चालक को नहीं बचा पाए। जिला मुख्यालय से तकरीबन 13 किलोमीटर दूर स्थित कंचनपुर में बीते रविवार की रात 1.30 बजे हादसा हुआ। बस चालक रामकुमार मौर्य (33वर्ष ) 162/2 गढ़ा फाटक छोटी मस्जिद जबलपुर का रहने वाला था। सोहागपुर थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि मर्ग कायम कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। जहां बस खड़ी थी, वही से बिजली की मेनलाइन निकली है।

कंचनपुर में ठाकुर ट्रेवल्स की बस बरात लेकर आई थी। बरातियों के उतारने के बाद चालक ने बस को वहीं गांव के स्कूल के पास खड़ा कर दिया था। बगल से 11 केवी की लाइन निकली है। रात में बरात लगने के बाद रामकुमार ने खाना खाया और सोने के लिए बस की सीढ़ी से छत में चढ़ा और ऊपर पहुंचते की लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने के बाद झटके से बस नीचे गिरा। तत्काल उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज लाया गया और पहुंचते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह बस मालिक और रामकुमार का भाई शहडोल पहुंचे

Related Articles

Back to top button